रामगढ़, अप्रैल 22 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान में मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित खबर सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे का व्यापक असर हुआ है। हिन्दुस्तान की पहल रंग लाई। बुधवार सुबह से ही छावनी परिषद के कर्मचारी हरकत में नजर आए। झंडा चौक और आसपास के इलाकों में लगभग एक दर्जन सफाई कर्मियों ने मोर्चा संभाला और नालियों की सफाई शुरू की। आमतौर पर नालियों से कचरा निकालकर सड़क किनारे छोड़ दिया जाता था। जो सूखने के बाद वापस नाली में गिर जाता था। लेकिन इस बार कर्मी ट्रैक्टर के साथ-साथ चले और कचरा तुरंत उठा लिया गया। यह भी पढ़ें- बांका: अमरपुर में सड़क किनारे नाले की सफाई शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.