मथुरा, मई 2 -- थाना मांट पुलिस ने आखिरकार करीब एक सप्ताह बाद एक पीड़ित की तहरीर पर दर्ज की गयी मोबाइल गुमशुदगी को शुक्रवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ लूट में तरमीम करते हुए जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। बताते चलें कि रविवार-सोमवार को दो दिन के अंदर मांट क्षेत्र में लूट, छिनैती की तीन घटनाएं हुई थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के बाद भी लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस मामले को हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने शुक्रवार को प्रकाशित किया था। इसमें रविवार सुबह करीब छह बजे एक्सप्रेस वे पर वृंदावन कट के समीप कैंटीन/होटल से ड्यूटी कर लौट रहे मांट राजा निवासी नेत्रपाल से रास्ते में राधारानी अंडरपास के समीप सर्विस रोड पर चार हथियार बंद युवकों ने साइकिल रुकवाकर हथियारों का भय दिखाकर मोबाइल व पर्स छीन लिया था। यह भी पढ़ें- दाउदपु...