अलीगढ़, मार्च 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संभागीय परिवहन विभाग ने शुक्रवार को जनपद में स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बिना परमिट व फिटनेस के संचालित स्कूली बस, ऑटो, टैंपो, मोटर कैब को बंद कराया। कुल 20 वाहनों को खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक स्कूली बसें शामिल हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रवेश कुमार ने बताया कि अभियान में बस, मैक्सी कैब, मोटर कार और मोटर कैब सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, पंजीकरण, सुरक्षा मानकों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई। जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.