हिन्दुस्तान असर:
औरैया, जुलाई 25 -- मधवापुर गांव में माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हुए दिव्यांशु और देव की खबर हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को बिधूना तहसीलदार प्रतिभा पाल बच्चों के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन दोनों बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाएगा। तहसीलदार ने परिजनों और बच्चों के ननिहाल पक्ष के लोगों से बातचीत कर बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों बच्चों का आवासीय विद्यालय में प्रवेश कराया जाएगा, ताकि उनकी शिक्षा प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। गौरतलब है कि मधवापुर निवासी पिंकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.