हिन्दुस्तान असर: रेलवे लाइन पार करते हुए घटना हुई तो शिक्षा विभाग होगा जिम्मेदार
अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन और डीएफसी (डेडीकेटेड फ्रैट कॉरिडोर) के बीच स्थित चिरौलिया प्राथमिक स्कूल के बच्चों को लेकर रेलवे की नींद टूटी है। सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ ने बीएसए को पत्र भेजते हुए लिखा है कि स्कूली बच्चों व स्टाफ के रेलवे लाइन पार करते हुए अगर कोई घटना होती है तो शिक्षा विभाग जिम्मेदार होगा। भविष्य में रेल लाइन पार करने का मामला संज्ञान में आने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने शिक्षामंत्री संदीप सिंह के गृह जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से हो रहे खिलवाड़ के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। चिरौलिया प्राथमिक स्कूल दाऊद खां में पढ़ने वाले 59 विद्यार्थी प्रतिदिन मौत से दो-दो हाथ करते हुए तालीम हासिल करने के लिए स्कूल पहुंचते हैं। दरअसल चिरौलिया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.