हिन्दुस्तान असर: मुंगेर सदर अस्पताल में खुला हीट वेव वार्ड का ताला, शुरू हुआ मरीजों का इलाज
मुंगेर, मई 25 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कागजों और सरकारी भाव्या ऐप पर फर्जी तरीके से 15 मरीज भर्ती दिखाकर धरातल पर ताला लटकाने के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश जब सोमवार को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से किया, तो पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। हिन्दुस्तान की खबर का बड़ा असर सोमवार को देखने को मिला। खबर छपते ही हरकत में आए सिविल सर्जन डॉ. राजू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हीट वेव वार्ड का ताला खुलवाया और वहां लू से पीड़ित मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू कराया।
पहले ही दिन भर्ती हुए तीन मरीजः सोमवार को जब वार्ड का ताला खुला, तो तुरंत तीन गंभीर मरीजों को भर्ती कर राहत दी गई। इनमें जगन्नाथपुर टोला फरदा की सरोज देवी (21 वर्ष), दरियापुर की रिंकू देवी (35 वर्ष) और हलिमपुर के योगेंद्र यादव (60 वर्ष) शामिल हैं। हालांकि, व्यवस्था में अब भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.