हिन्दुस्तान असर: नालियों के अतिक्रमण पर निगम सख्त, पंचशील नगर में 23 भवनों को नोटिस
रांची, मई 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। मानसून में शहर को जलजमाव से बचाने के लिए शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वार्ड संख्या 32 के पंचशील नगर का निरीक्षण किया। यहां नालियों पर अतिक्रमण करने वाले 23 भवनों को नोटिस जारी किया। वहीं, इन भवन मालिकों को 7 दिनों के भीतर स्वीकृत भवन नक्शा व वैधानिक दस्तावेज पेश करने का अंतिम मौका दिया। कहा कि तय समय पर निर्देश का पालन नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों, नालियों की स्थिति, जल निकासी मार्गों व अतिक्रमण का जायजा लिया। मौके पर ही उन्होंने नगर निवेशक शाखा को नालियों के ऊपर हुए अतिक्रमण, अवैध भवनों व अन्य संरचनाओं की पहचान कर तुरंत नोटिस जारी करने को कहा। बता दें कि आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने पिछले दिनों 'मानसून से पहले नालों को साफ कराएं' पर निगम का ध्यान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.