हिन्दुस्तान असर::: आदिम जनजाति की विधवा महिला की पारिवारिक पेंशन प्रक्रिया शुरू
लातेहार, जून 20 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। पारिवारिक पेंशन के लिए महीनों से कार्यालयों के चक्कर लगा रही आदिम जनजाति समुदाय की विधवा महिला महेश्वरी देवी के मामले में आखिरकार प्रशासनिक पहल शुरू हो गई है। 18 जून को हिन्दुस्तान के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद डीसी संदीप कुमार ने मामले में संज्ञान लिया।
प्रशासनिक कार्रवाई की शुरुआत जिसके बाद संबंधित अधिकारियों एवं बैंक के स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। नेतरहाट पंचायत के जामटोली गांव निवासी महेश्वरी देवी के पति स्व़ शैलेंद्र बृजिया शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षक थे। 9 जनवरी 2026 को उनके निधन के बाद महेश्वरी देवी पारिवारिक पेंशन के लिए लगातार प्रयास कर रही थीं, लेकिन बैंक, कोषागार और अन्य कार्यालयों के बीच समन्वय की कमी के कारण उन्हें बार-बार भटकना पड़ रहा था।
पेंशन प्रक्रिया का उल्लेख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.