मैनपुरी, फरवरी 19 -- हिन्दुस्तान की खबर का बड़ा असर हुआ है। दो दिन पहले कुशियारी रजवाह में पानी न होने और किसानों की फसलें सूखने की खबर का प्रकाशन हिन्दुस्तान में किया गया। डीएम ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और अधिशासी अभियंता सिंचाई को कार्रवाई करके रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने तत्काल इस मामले में प्रभावी कार्रवाई कराई और रजवाह में पानी छुड़वा दिया। रजवाह में पानी आया तो इलाके के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों ने इसके लिए हिन्दुस्तान का आभार जताया है। 18 फरवरी को हिन्दुस्तान में कोसमा क्षेत्र से गुजर रहे कुशियारी रजवाह में पानी न होने और किसानों की फसलें सूखने की खबर प्रकाशित की थी। किसानों का कहना था कि दो माह से इस रजवाह में पानी नहीं है। जिससे गेहूं, लहसुन, आलू तथा अन्य फसलें सूख रही हैं। डीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.