प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सात मार्च को आयोजित होने जा रहे विशेष कार्यक्रम में एक नई पहल की है। पहले सत्र में नारी शक्ति से विकसित भारत विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी कराई जाएगी तो दूसरे सत्र में काव्य गोष्ठी में सभी महिला कवयित्रियों को आमंत्रित किया गया है। इन दोनों सत्रों में जितने भी श्रोता शामिल होंगे, उन्हें एकेडेमी प्रशासन महिला दिवस से संबंधित प्रमाणपत्र वितरित करेगा। राष्ट्रीय संगोष्ठी में सात महिलाएं विषय की महत्ता को रेखांकित करेंगी तो काव्य गोष्ठी में आठ कवयित्री अपनी रचनाएं प्रस्तुति करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...