प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज। नाबार्ड और एसएम सहगल के सहयोग से 28 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक हिन्दुस्तानी एकेडेमी, सिविल लाइंस में तीन दिवसीय खोवा मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के सदस्यों की ओर से 20 बिक्री काउंटर लगाए जाएंगे। जिन पर उच्च गुणवत्ता वाले स्थानीय दुग्ध उत्पाद, खोवा, मिठाइयां एवं पारंपरिक नाश्ते उपलब्ध रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...