प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान तथा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गंगा नाथ झा परिसर की ओर से रविवार को जगत तारन डिग्री कॉलेज के रविंद्रालय में 'हिन्दुत्व: दर्शन, दृष्टि एवं विचार' पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी उपस्थित रहेंगे जबकि मुख्य वक्ता हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत सिंह कोठारी होंगे। बीज भाषण संस्थान की केंद्रीय टोली के सदस्य सोमकांत शर्मा देंगे। अध्यक्षता बीएचयू के पूर्व कुलपति एवं हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...