उरई, जनवरी 29 -- कोंच। नदीगांव खंड मंडल जगनपुरा के महेशपुरा ग्राम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख रविंद्र रहे। सह वक्ता के रूप में नगर कार्यवाह कोंच के ऋषभ, मानसिंह कुशवाहा और मोहित झा पुजारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी भी शामिल हुए। हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था। आयोजकों का लक्ष्य राष्ट्र निर्माण में योगदान सुनिश्चित करना भी था। सम्मेलन में सनातनी मूल्यों की रक्षा, सामाजिक समानता, और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जोर दिया गया। इसका एक महत्वपूर्ण लक्ष्य युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना और जातिगत भेदभाव को मिटाकर समुदाय में एकता स्थापित करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.