मुंगेर, दिसम्बर 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंग्लादेश के तानाशाह प्रधानमंत्री यूनुस मुहम्मद का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। विहिप के जिला सह मंत्री दिलीप चौधरी के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बंगलादेश के पीएम के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि बंग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियां बढ़ गई है। जिनके निशाने पर वहां रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग हैं। मंदिरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, महिलाओं, संपत्तियों, शासकीय कर्मचारियों और पत्रकारों पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। हिंदू श्रमिक दीपू दास पर झूठा आरोप लगाकर अमानवीय अत्याचार किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कह...