इटावा औरैया, जुलाई 20 -- इटावा। इटावा हिंदी सेवानिधि न्यास की वार्षिक बैठक न्यास के महामंत्री उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में प्रयागराज में हुई। इसमें सेवा निधि का सारस्वत समारोह 19 दिसंबर को कराने का फैसला किया गया। बैठक में न्यास के वर्तमान अध्यक्ष कोलकता निवासी वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम शंकर त्रिपाठी जी ने अपने व्यक्तिगत कारणों से पद से मुक्त होने का प्रस्ताव रखा। इसको सभी ने मानते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और सर्वसम्मति से सर्वोच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति पंकज मित्तल को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। न्यास की इस वार्षिक बैठक में 34वां वार्षिक सारस्वत समारोह की तिथि 19 दिसंबर 2026 प्रस्तावित की गई। विभु राम मिश्रा, मेधावसु पाठक एवं पूर्व अपर महाधिवक्ता विजय शुक्ला के निधन पर श्रद्धांज...