दरभंगा, मई 22 -- दरभंगा। एमआरएम कॉलेज में हिन्दी विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को मध्यकालीन हिन्दी साहित्य एवं चित्रकला का अंतर्संबंध विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं को विदाई दी गई। मुख्य वक्ता हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि सातवीं सदी में अंकित अजंता-एलोरा गुफा के चित्र साहित्य का भी परिचय देते हैं। 14वीं से 19वीं सदी के बीच लगभग 600 वर्षों का कालखंड जो मध्य कालीन हिन्दी साहित्य कहा जाता है, जिसमें करीब 50-60 ग्रन्थ ऐसे हैं जो साहित्य और चित्रकला के अंतर्संबंध को दर्शाते हैं। कहा कि हिन्दी भक्ति-काव्य और चित्रकला ने एक-दूसरे को विषय, रूपक और भाव-प्रतिमान प्रदान किये। हिन्दी साहित्य में चित्रकला के लिए विषय सामग्री व दार्शनिक आध्यात्मिक प्रांगण दिया। चित्रकला ने साहि...