हिन्दी रंगमंच के निर्माता हैं भारतेन्दु : हेमेन्द्र कुमार
दरभंगा, मई 13 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग में मंगलवार को विषय विशेषज्ञ रंगकर्मी हेमेन्द्र कुमार लाभ ने भारतेन्दु की नाट्ययात्रा विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भारतेन्दु को हिन्दी रंगमंच का निर्माता बताया और उनके जीवन के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतेन्दु को रंगमंच, साहित्य में रुचि उनके पिता गिरधर दास उर्फ गोपालचंद्र से विरासत में मिली थी। उन्होंने कमला मंगल नाटक में लक्ष्मण की भूमिका भी निभाई, जिसकी तैयारी महज एक दिन में की, क्योंकि उस पात्र को निभाने वाले अभिनेता बीमार हो गए थे। भारतेन्दु ने पारसी रंगमंच की लोकप्रियता को शुरू में सराहा, लेकिन बाद में खूब आलोचना भी की, क्योंकि पारसी रंगमंच व्यावसायिकता की आड़ में अश्लीलता परोसने लगा था। उन्होंने विभिन्न रंगमंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.