हिन्दी माध्यम व ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों ने भी डॉक्टर बनने का सपना किया पूरा
भागलपुर, जुलाई 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए री-नीट परीक्षा में हिन्दी माध्यम व ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों ने भी सफलता पाई है। जिले में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने इस कठिन परीक्षा में पास होकर अपने परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। पीरपैंती के टपुआ दियारा जैसे दुरुह इलाके में मजदूर के बेटे सूरज ने री-नीट परीक्षा में सफल होकर एक बेहतर उदाहरण पेश किया है। वहीं शाहकुंड समेत अन्य प्रखंडों के बच्चों ने भी परीक्षा पास की। वहीं भागलपुर शहरी क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में तैयारी करने वाले 30 बच्चों ने डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया। सफल छात्रों के अनुसार, दूसरी परीक्षा में शामिल होने के बाद मन में सफलता को लेकर कई आशंकाएं थीं। मन में इस बात का डर था कि कहीं प्रश्नपत्र आउट होने की घटना की पुनरावृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.