हल्द्वानी, सितम्बर 11 -- हल्द्वानी। हिन्दी दिवस पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. आनंद सिंह उनियाल ने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों और राष्ट्रीय एकता की सशक्त संवाहक है। विशिष्ट अतिथि नंदन दुर्गापाल ने हिन्दी के बहुरंगी स्वरूप और समृद्ध साहित्यिक विरासत पर प्रकाश डाला। डॉ. गोपाल दत्त त्रिपाठी, जानकी त्रिपाठी, जगदीश चंद्र बेलवाल और व्यास श्रीहरि शास्त्री ने भी विचार रखे। समापन पर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत और हिन्दी लेखन के विचारक, पत्रकार एवं संपादक दिवाकर भट्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कीर्तिचंद्र कलौनी, दीपचंद्र जोशी, कृष्णचंद्र पांडेय, डॉ. मोहित जोशी, रजनी बेलवाल, शुभम पाठक, धीरज उप्रेती, श्रीक...