धनबाद, दिसम्बर 10 -- धनबाद कार्मेल स्कूल धनबाद में मंगलवार को कक्षा आठ की छात्राओं के लिए पैरेंट्स नाइट का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्लासिकल नृत्य, ऊर्जा से भरपूर पंजाबी और मराठी लोक नृत्य ने भी सभी का दिल जीता। हिन्दी नाटक जैसी करनी वैसी भरनी मुख्य आकर्षण रहा। बच्चों ने वृद्ध माता-पिता के सम्मान एवं देखभाल का संदेश दिया। मौके पर मैनेजर श्रेया, प्राचार्य एम सिल्वी, एल्सी जोसेफ, उप प्राचार्य तनुश्री, सुपर्णा लाल, सोनाली सिंह समेत अन्य मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...