मधुबनी, जून 2 -- मधुबनी। जिला के आरके कॉलेज एवं जे एन कॉलेज मधुबनी परीक्षा केंद्रों पर इग्नू की जून-2026 की सत्रांत परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र, मनोविज्ञान, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, विपणन, प्रबंध विषयों की परीक्षा हुई।

हिंदी विषय की परीक्षा आर के कॉलेज परीक्षा केंद्र पर इग्नू की परीक्षा दे रहे हिंदी विषय के स्नातकोत्तर कक्षा के परीक्षार्थी केशव कुमार,भवेश कुमार,वसंत कुमार, ललित कुमार ने बताया कि हिंदी की इग्नू की सत्रांत परीक्षा में 100 अंकों के पांच दीर्घ उत्तरीय प्रश्न परीक्षार्थियों से पूछे गए थे। हिंदी विषय में कठिन प्रश्न पूछे गए थे।

मनोविज्ञान विषय की परीक्षा जेएन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मनोविज्ञान विषय की परीक्षा दे रहे स्नातक कक्षा के परीक्षार्थी नीलांबर झा, हरीश कुमार, बृजेश कु...