भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर । आनन्दराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर के हिन्दी विषय के आचार्य और मीडिया प्रभारी भीष्म मोहन झा शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने विद्यालय में 18 वर्षों तक अपनी सेवा दी। विद्यालय परिवार द्वारा विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार ने कहा कि अपने सेवाकाल में न केवल एक कुशल एवं प्रेरणादायी शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया, बल्कि विद्यालय के विभिन्न दायित्वों का भी अत्यंत जिम्मेदारी, समर्पण एवं निष्ठा के साथ निर्वहन किया। यह भी पढ़ें- हिन्दी विभाग में सम्मान समारोह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...