रांची, अप्रैल 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने हिनू से हेथू चौक तक नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया। यह निर्णय भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, बिरसा मुंडा विमानपत्तन रांची से मिले पत्र के आलोक में गठित समिति द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण के बाद लिया गया है। वहीं, निरीक्षण के दौरान इस मार्ग पर संभावित यातायात जाम व आम नागरिकों को होने वाली असुविधाओं को ध्यान में रखा गया। इस निर्णय के अनुसार, एयरपोर्ट रोड स्थित संतोषी माता मंदिर, हिनू से भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र रांची होते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कैंप तक सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों का पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा。

एयरपोर्ट पर तय पार्किंग के इस्तेमाल के निर्देश निगम ने बताया कि यह कार्रवाई कंट्रोल ऑफ पार्किंग एंड कलेक्शन ऑफ पार्किंग फीस रेगुल...