रांची, अप्रैल 1 -- रांची। रामनवमी महोत्सव के छठे दिन हिनू महावीर मंडल और उससे संबद्ध अखाड़ों ने शुक्रवार को भगवान राम की छठी महोत्सव मनायी गयी। इस अवसर हिनू महावीर मंडल के तत्वावधान में सायंकाल में राम दरबार समेत हनुमानजी की पूजा की गई। उन्हें खीर पूरी का भोग लगाकर महाआरती हुई। इसके बाद कतारबद्ध सभी भक्तों के बीच प्रसाद बांटा गया। मंडल के अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि यहां रामनवमी के छठे दिन ही छठी महोत्सव मनाया जाता है। वहीं, संतोषी मां महावीर मंडल में भी भगवान की छठी महोत्सव मनायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.