अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़। हितैषी संस्था की ओर से रविवार को 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर मैरिस रोड स्थित एक होटल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थल को तिरंगे रंगों, तिरंगी पतंगों एवं गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया। सभी सदस्यों का स्वागत तिरंगे का सैशे एवं तिरंगा बैज पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के समक्ष हितैषी की आयोजक रश्मि महाजन, संरक्षक डॉ. आरती मित्तल एवं शालिनी मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। अलका अग्रवाल, शशि अग्रवाल एवं अंजना गोयल ने भावविभोर कर देने वाली देशभक्ति नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। रुचि शर्मा ने देशभक्ति गीतों से समा बाँध दिया, वहीं राजश्री अग्रवाल एवं ममता बगाई ने देशभक्ति पर आधारित कविताएँ प्रस्तुत कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.