लखनऊ, मई 8 -- सरकार द्वारा घोषित मानदेय नियमावली के तहत वेतन न दिए जाने का आरोप लगाकर शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हिताची कंपनी कंपनी गेट पर सुरक्षा गार्डों और गनमैन कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप था कि सरकार द्वारा एक अप्रैल से बढ़ा हुआ वेतन लागू किए जाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कंपनी द्वारा अब तक नए नियमों के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है। बीते माह मदरसन कंपनी के श्रमिकों ने लखनऊ समेत नोएडा स्थित कंपनी के बाहर मानदेय बढ़ाने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए नई मानदेय गाइडलाइन जारी की गई थी। यह भी पढ़ें- वेतन वूद्धि को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन सरकार ने इसे एक अप्रैल से लागू करने के निर्देश भी दिए थे। हिताची कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मियों न...