सोनभद्र, जून 25 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग रेनूकूट ने बभनी क्षेत्र के असनहर में 10 युवतियों और महिलाओं को सिलाई मशीने वितरित की। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। गुरुवार को परिवार कल्याण केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में हिण्डाल्को के माध्यम से संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से छह माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी महिलाओं को मशीनें दी गईं। इन पात्र महिलाओं को 50% अंशदान पर सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गईं। मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी कृषि नीरज शाहू ने सभी युवतियों व महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं। सिलाई मशीनें प्राप्त करने वाली महिलाओं में बजिया गांव से प्रमिला, प्रियंका कुमारी, अनीता कुमारी, खोतोमहुआ गांव से इन्दरमनिया, बड़होर गांव से ब्रह्मव...