हिट एंड रन मामले में स्कूटी चालक पर मुकदमा
रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- रुद्रपुर। किच्छा बाईपास मार्ग पर 29 मार्च को हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने 20 दिन बाद स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संजय नगर निवासी 45 वर्षीय गौतम मंडल को पीछे से आ रही स्कूटी ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले निजी अस्पताल और फिर रेफर कर आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां वह अब भी बेहोश हैं। पत्नी लक्ष्मी मंडल की तहरीर पर केस दर्ज हुआ। एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दरोगा को मारी जोरदार टक्कर, पैर में गंभीर चोट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.