कटिहार, मार्च 18 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत मामले में मृतक के आश्रित को दो लाख मुआवजा देने को लेकर एक अप्रैल 2022 से योजना लागू की गई थी। जिले में हिट एंड रन मामले में मुआवजा राशि के भुगतान को लेकर अब तक 253आवेदन परिवहन विभाग को मिले हैं। इसमें विभाग द्यारा 209 आवेदन का निष्पादन कर म़ृ़तक के आश्रित को मुआवजा राशि के भुगतान को लेकर संबंधित इंश्योरेंस कंपनी को भेजा गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि 144 मृतक के आश्रित को इंश्योरेंस कंपनी द्वारा दो लाख मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया है। शेष बचे आवेदन का निष्पादन इससे संबंधित आवश्यक कागजात नहीं देने के कारण लंबित पड़ा है। कागजात समर्पित करने के बाद शेष आवेदन का निष्पादन भी कर दिया जाएगा। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.