हिट एंड रन की टीम ने 97 रनों से जीता मैच
मेरठ, मई 25 -- गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को हिट एंड रन और हार्ड हिटर टीम के बीच मैच हुआ। इसमें हिट एंड रन की टीम ने 97 रन से मैच जीता। हिट एंड रन की टीम ने 22 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। इसमें कोकब ने 110 और अनस ने 85 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शोएब ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हार्ड हिटर की टीम 22 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मोहम्मद कैफ ने सबसे अधिक 51 रन की पारी खेली। यह भी पढ़ें- हिट एंड रन की टीम ने 97 रनों से जीता मैच गेंदबाजी में उवैस और सैयद ने दो दो विकेट लिए। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- रॉयल नवाब क्लब ने जीता मैच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.