हिट एंड रन: वाहन की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल, मदद मिलने से पहले सड़क पर तड़पता रहा, चालक फरार
बहराइच, जून 3 -- बहराइच , संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के हरदी थाने के बौंडी-रमपुरवा मार्ग पर साईनपुरवा के पास मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जबकि घायल सड़क पर करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा। राहगीरों की नजर घायल पर पड़ने के बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी गई। इसी दौरान भीमसेन नामक व्यक्ति ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक पाई और बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- टेम्पो की ठोकर से बाइक सवार महिला समेत दो घायल घायल की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.