लखनऊ, अप्रैल 19 -- सरोजनीनगर,(लखनऊ) संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हिट-एंड-रन की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। शहीद पथ स्थित औरंगाबाद अंडर पास के निकट सर्विस लेन पर तेज रफ्तार वोल्वो कार ने सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में जोरदार टक्कर मारी और घायल चालक को तड़पता छोड़कर आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गए। पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। बदायूं निवासी सत्यभान सिंह (30 वर्ष) अपनी स्विफ्ट डिजायर को शहीद पथ की सर्विस लेन पर किनारे खड़ी कर रुके हुए थे। तभी गोमतीनगर की दिशा से आ रही वोल्वो कार बेतहाशा रफ्तार में अनियंत्रित होकर सर्विस लेन में घुस आई और स्विफ्ट डिजायर को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार कई फीट तक खिसक गई।टक्कर यह भी पढ़ें- डीसीएम ने यू टर्न ले रही कैब को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.