नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- पुलिस ने बताया कि बवेरियन आल्प्स में एडोल्फ हिटलर के लिए बनाए गए रिट्रीट, जिसे 'ईगल्स नेस्ट' के नाम से जाना जाता है, में आग लग गई। शनिवार को भी आग बुझाने का काम जारी था। इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि जर्मनी के दक्षिण-पूर्वी कोने में स्थित बेर्चटेसगाडेन जिले की इस इमारत में शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे फायर अलार्म बज उठा। एक चट्टान पर बनी इस जगह पर जब दमकलकर्मी पहुंचे, तो उन्हें वहां आग की लपटें दिखाई दीं। घटनास्थल एक दुर्गम स्थान पर है इसलिए आग बुझाने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस ने बताया कि घटना में कोर्ट घायल नहीं हुआ। फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...