पटना, दिसम्बर 19 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब विवाद के बीच मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर है कि नुसरत परवीन कल नौकरी ज्वाइन करेंगी। ये दावा तिब्बी कॉलेज के प्राचार्य महफजुर रहमान ने किया है। उन्होने बताया कि कल 20 दिसंबर को नुसरत डॉक्टर की नौकरी ज्वाइन करेंगी। सुबह 10 से 11 बजे के बीच पटना सदर PHC में ज्वाइन करेंगी। इससे पहले चर्चा थी कि हिजाब खींचने को लेकर वो अपमानित महसूस कर रहीं थी। और नौकरी ज्वाइन नहीं करेंगी। लेकिन अब जिस कॉलेज में उन्होने पढ़ाई की है, उसके प्रिसिंपल ने बताया कि वो नाराज नहीं है, और नौकरी ज्वाइन करेंगी। आपको बता दें कल ज्वाइनिंग का आखिरी दिन है। वहीं इस मामले पर नुसरत की बैचमेट और दोस्त बिलकिस परवीन ने कहा कि मुझे पता चला है कि नुसरत कल नौकरी ज्वाइन करेंगी। पढ़ने-लिखने में वे काफी अच्छी है। जैसे वो...