हिजाब वाली फोटो में कान दिखने जरूरी हैं? SIR के दौरान मुस्लिम महिलाएं पूछ रहीं सवाल
हैदराबाद।, जुलाई 9 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान मतदाता सूची फॉर्म पर चिपकाई जाने वाली तस्वीरों को लेकर मुस्लिम महिला मतदाताओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बड़ी संख्या में ऐसी महिला मतदाता हैं जो हिजाब या सिर पर स्कार्फ पहनती हैं और वे इस बात को लेकर स्पष्टता चाहती हैं कि फॉर्म पर किस तरह की तस्वीरें स्वीकार्य होंगी। आपको बता दें कि फिलहाल ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। कई मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि अलग-अलग बूथ स्तर के अधिकारियों (BLO) की ओर से उन्हें अलग-अलग निर्देश मिल रहे हैं। कुछ बीएलओ ने उनसे ऐसी तस्वीरें जमा करने को कहा है जिसमें सिर तो ढका हो लेकिन कान साफ दिखाई दे रहे हों, जबकि कुछ महिलाओं का कहना है कि खुद उनके बीएलओ इस नियम को लेकर पूरी तरह अनिश्चित हैं। अंग्रेजी अखबार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.