हमीरपुर, दिसम्बर 23 -- हमीरपुर। सपा महिला सभा ने प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष नीलम यादव के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच पर एक महिला के हिजाब को खींचने और कृत्य के समर्थन में उप्र के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आपत्तिजनक बयानों पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा। कलेक्ट्रेट में जमा हुए सपाइयों ने नीतीश कुमार के साथ-साथ डॉ.संजय निषाद और गिरिराज किशोर के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में जो कुछ हुआ वो नारी सम्मान के खिलाफ है। हिजाब हो या घूंघट किसी को उसे छूने का अधिकार नहीं है। एक मुख्यमंत्री ने सारी मर्यादाएं लांघ दी। ऐसे कृत्य के समर्थन में और ओछे बयान देने वाले डॉ.संजय निषाद और गिरिराज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.