नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- आईवियर रिटेलर ब्रांड लेंसकार्ट को इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का प्रचंड गुस्सा झेलना पड़ रहा है। इसकी वजह है कंपनी का नया नियम। इस नियम के तहत कथित तौर पर यहां के कर्मचारियों को हिजाब या नकाब पहनने की छूट है, लेकिन बिंदी और तिलक जैसे अन्य चिन्हों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे लोग बेहद नाराज हो गए हैं। लोगों का कहना है कि यह धार्मिक भेदभाव है और इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। वहीं लोगों ने फाउंडर पीयूष बंसल पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर "लेंसकार्ट स्टाफ यूनिफॉर्म एंड ग्रूमिंग गाइड" नाम का एक दस्तावेज वायरल हो गया। वायरल हुए इस नियमों के मुताबिक, लेंसकार्ट के स्टोर में काम करने वाले कर्मचारी ड्यूटी के दौरान काले रंग का हिजाब पहन सकते हैं। इसके साथ ही काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.