जमशेदपुर, जुलाई 23 -- टाटानगर के बाद खड़गपुर मंडल के हिजली स्टेशन से सोमवार को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (पुरी-आनंद विहार) के खुलने के बाद 6.315 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरपीएफ को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शौचालय के पास लावारिश बैग मिला, जिसमें गांजा भरा था। आरपीएफ का मानना है कि स्टेशन पर हो रही जांच में फंसने के डर से तस्कर ने बैग छोड़कर भाग लिया। बैग की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। आरपीएफ ने लावारिश बैग देखकर कई यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने दावा नहीं किया। बाद में बैग की जांच में 6.315 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला और टाटानगर स्टेशनों पर आरपीएफ व जीआरपी की टीमें लगातार स्टेशनों और ट्रेनों में नाकाबंदी कर गांजा तस्करी के कई मामले पकड़ चुकी हैं।

हिंदी ...