नई दिल्ली, मार्च 8 -- मध्य पूर्व में जारी तनाव और ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच लेबनानी सरकार ने रविवार को हिजबुल्लाह से अपने सभी हथियार 'तत्काल आत्मसमर्पण' करने का सख्त आह्वान किया। साथ ही सरकार ने ईरान द्वारा अरब देशों पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की। लेबनान के विदेश मंत्री यूसुफ रागी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अरब लीग की विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में उन्होंने खाड़ी देशों, जॉर्डन और इराक के खिलाफ ईरानी आक्रामकता की लेबनान की ओर से 'कड़ी निंदा और स्पष्ट भर्त्सना' व्यक्त की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे शत्रुतापूर्ण कदम अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानदंडों का घोर उल्लंघन हैं। रागी ने हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर मिसाइल हमलों के बाद लेबनानी सरकार के आपातकालीन बैठक में लिए गए फैसले का जिक्र किया, जिसमें समूह की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.