वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया पर मंगलवार को कैंट स्टेशन के ऊपर से गुजरते गंडोला का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने हड़कंप मचा दिया। वीडियो में गंडोला तेजी से हिचकोले खाते दिखाई दे रहा था, जिससे प्रोजेक्ट की सुरक्षा पर सवाल उठाए गए। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' ने वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है। वीडियो वायरल होने के बाद मंडलायुक्त एस. राजलिंगम कैंट स्टेशन पहुंचे और रोप-वे के अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार गंडोला की जांच की जा रही है और इसी क्रम में सुरक्षा के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया था। मंडलायुक्त ने कहा कि वायरल वीडियो भ्रामक है। एस. राजलिंगम ने कहा कि बर्थोलेट कंपनी के अलावा ऑस्ट्रिया और स्पेन के विशेषज्ञों से तकनीकी परीक्षण के सर्टिफिकेट लिए ...