अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। हिक्स थर्मामीटर फर्म के ठिकानों पर गुरूवार को लगातार तीसरे दिन भी आयकर विभाग की जांच जारी रही। अधिकारियों ने घर व फैक्ट्री में दस्तावेज खंगाले। परिवार के सदस्यों, फैक्ट्री मैनेजर, एकाउंटेंट्स से बातचीत की। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने आईटीआई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट फैक्ट्री और कंपनी के प्रमोटर्स हरि प्रकाश गुप्ता व सिद्धार्थ गुप्ता के सेंटर प्वाइंट स्थित आवास विजय निकुंज पर जांच जारी है। तीसरे दिन जांच टीम का मुख्य फोकस साक्ष्यों के मिलान पर रहा। सूत्रों के अनुसार, आयकर अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों, फैक्टरी मैनेजरों और एकाउंटेंट्स को आमने-सामने बिठाकर लंबी पूछताछ की। घर मिले कैश और जेवरातों का मिलान, फैक्ट्री के बहीखातों और स्टॉक रजिस्टर से किया जा रहा है, ताकि अघोषित संपत्ति का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.