हिकारत की नजरों से देखते हैं अपने, मैं जान देने जा रहा हूं
मेरठ, जून 2 -- दौराला में मुजफ्फरनगर के युवक की अधजली लाश मिलने की घटना में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक एड्स की बीमारी से पीड़ित था और परिजनों ने ही दूरी बना ली थी। परिवार उपचार भी नहीं करा रहा था और इसी बात से युवक आहत था। मरने से पहले अपने एक दोस्त को फोन कर युवक ने कहा था कि अपने ही अब हिकारत की नजरों से देखते हैं और कोई साथ नहीं है। इसलिए मैं जान देने जा रहा हूं। पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान दर्ज किए हैं और परिजनों को भी बुलाया था। फिलहाल शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। यह भी पढ़ें- मेरठ : दौराला के जंगल में मुजफ्फरनगर के युवक का जला हुआ शव बरामद, सनसनी दुर्घटना और परिवार का व्यवहार दौराला के मामूरी निवासी किसान रोहताश के खेत में एक युवक का अधजला शव रविवार को बरामद हुआ था। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के ककरौली थानाक्षेत्र के गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.