फतेहपुर, जुलाई 12 -- फतेहपुर। शहीद डिप्टी कलेक्टर हिकमत उल्ला सेवा संस्थान द्वारा रविवार को उनका 169वां बलिदान दिवस मनाया गया। साथ ही सदर कोतवाली स्थित शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गाथा भी गोष्ठी के माध्यम से सुनाकर उनके बलिदान और देशभक्ति को याद किया गया। अध्यक्ष मुहीउद्दीन ने बताया कि हिकमत उल्ला खां ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर फतेहपुर का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया। जिसमें उनके साथ दरियाव सिंह, सुजान सिंह, जोधा सिंह अटैया, शिवदयाल सिंह रधुवंशी, गयादीन दुबे की मुख्य भुमिका रही। बताया कि डिप्टी कलेक्टर ने जेल का ताला खोलकर आजादी की लड़ाई में भागेदारी करने वालों को आजाद कर दिया था। साथ ही 10 जून 1957 को शहर पर कब्जा कर लिया था। जिस पर 12 जुलाई को मेजर हैवलाक...