हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। मिशन शक्ति अभियान के अर्न्तगत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में किया गया। इसमें जिलाधिकारी ने पारिवारिक एवं अन्य तरह की हिंसा पीड़ित महिलाओं से सीधा संवाद किया। हक की बात में एक महिला ने अपनी छोटी बच्ची के दिल में छेद होने एवं इलाज के लिए जिलाधिकारी से प्रार्थना की। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल उचित इलाज कराने के निर्देश दिये। कई बेसहारा महिलाओं के ईलाज के आयुष्मान कार्ड एवं पेंशन आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। उन्होंने महिलाओं से कहा कि किसी तरह की उत्पीड़न होने पर तत्काल संबंधित थाने और तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र दें। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घरलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं क...