नई दिल्ली, मई 5 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सियासी पहचान को किनारे रख सख्त कार्रवाई की जाए। राज्य भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मंगलवार को ये बात कही। उन्होंने प्रशासन से कहा कि हिंसा करने वाले किसी दल से हों, उन्हें छोड़ा नहीं जाना चाहिए। बिधाननगर स्थित पार्टी कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा का कोई कार्यकर्ता ऐसी गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसे पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा चुनाव के बाद की हिंसा किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि हमारी पार्टी का कोई व्यक्ति इसमें शामिल पाया जाता है तो हमें उसे हटाना पड़ेगा। भाजपा नेता ने मुख्...