उरई, मार्च 29 -- उरई। कुत्ते कुछ दिनों से हिंसक होते जा रहे हैं। ऐसे में डॉग बाइट के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉग बाइट के मरीजों की भीड़ लग रही है। मरीजों की संख्या अधिक होने से ओपीडी के बी ब्लॉक में एंटी रेबीज लगवाने के लिए 135 मरीजों को बीच गहमा गहमी के बाद इंजेक्शन लगाया गया। जिले में कुत्तों का इतना ज्यादा आतंक है कि कब किस दिशा से कौन कुत्ता आकर टांग या हाथ चबा ले यह किसी को पता नहीं। कुत्तों के लगातार हिंसक होने से डॉग बाइट की घटनाएं जिले में बढ़ रही है। जिला अस्पताल में रोज सौ से ज्यादा मरीज डॉग बाइट का शिकार होकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए आते हैं। जबकि, सीएचसी और पीएचसी में डॉग बाइट और मंकी बाइट का शिकार होकर आने वाले मरीजों की संख्या अलग है। गुरुवार और शुक्रवार को अवकाश के बाद शनिवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.