महाराजगंज, मई 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विशुनपुर अदरौना में बीते 14 मई को दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामले के नामजद आरोपी योगेंद्र व महेंद्र निवासी विशुनपुर अदरौना, थाना बृजमनगंज को शनिवार शाम करीब 7 बजे गांव से ही गिरफ्तार किया गया। मामले में बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। यह भी पढ़ें- अंडीटोल हिंसक झड़प मामले में दूसरे दिन भी किसी पक्ष ने नहीं दर्ज कराई प्राथमिकी पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि फरार आरोपी यदि जल्द थाना या न्यायालय ...