हिंसक प्रदर्शन मामले में विदेशी फंडिंग की पुष्टि
नोएडा, मई 14 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। पिछले माह 13 अप्रैल को श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसा भड़काने के लिए विदेश में बैठे लोग फंडिंग कर रहे थे। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इसकी पुष्टि जांच के बाद की। पुलिस के मुताबिक हिंसा के मुख्य आरोपी सत्यम वर्मा के बैंक खाते में डॉलर, पाउंड और यूरो करेंसी के जरिये अलग-अलग देशों से एक करोड़ से अधिक रुपये आए थे। हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने आरोपी सत्यम वर्मा और आकृति पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों की आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने, आगजनी कराने और शहर में अराजकता फैलाने में अहम भूमिका रही। इसी कारण उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है। जांच के दौरान सत्यम वर्मा से जुड़े कुछ चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। पुलिस का दावा है कि सत्यम के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.