समस्तीपुर, मई 7 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के मुरियारो गांव में बुधवार को बांस काटने को लेकर हुई हिंसक झड़प में पिता पुत्र को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कराया गया। इसके साथ ही दोनों आरोपी पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। जानकारी देते हुए अंगारघाट थाना के अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया की मामले में गीता देवी पति राम पुकार चौरासिया के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर घटना के आरोपी पिता राम उचित चौरासिया को अस्पताल में इलाज के दौरान ही गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज शुरू करवा दिया गया है। जबकि दूसरा आरोपी उसके पुत्र सुरेंद्र चौरासिया को विभूतिपुर, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर लगातार छापेमारी कर दबोच लिया गया है। यह भी पढ़ें- बांस काटने को लेकर दो पक्षो में हिंसक झड़प, पिता-पुत्र को को किया जख्मी उन्होंन...