मधुबनी, मार्च 15 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। हिंसक झड़प के दौरान मधवापुर प्रखंड के रैमा गांव में दो महिला व एक पुरुष समेत तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। सभी जख्मियों को साहरघाट में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के मधुबनी रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर आरोपियों ने जख्मियों के घर जाकर उस वक्त उत्पात मचाया व मारपीट की, जब जख्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा था। यह घटना शुक्रवार की है। साहरघाट पुलिस ने घटना का जायजा लिया। शनिवार की देर शाम मामले की एफआईआर दर्ज की गयी। अदालत में चल रही सुनवाई से संबंधित जमीन पर कार्य करने से रोकने के मुद्दे पर मारपीट हुई। एक ही परिवार के जख्मियों के नाम सोमनी देवी, इनकला देवी और गनौर दास है। जख्मी गनौर की चोटिल पत्नी सोमनी देवी ने अपने ही गांव के गुजारी साह, उसकी पत्नी रामकुमारी देवी, दोनों बेटे राम प...